पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करने की कवायद

बीकानेर रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करने की कवायद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेररोड रेलवे फाटक पर यातायात के दबाव के कारण ट्रैफिक जाम तथा लोगों की परेशानी को देखते हुए अब प्रशासन ने शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। इस संबंध में सोमवार को रेल प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में डेगाना रेलवे स्टेशन के समीप नाले तथा रेलवे अंडर पास के अटके निर्माण कार्यों को शुरू करने पर चर्चा की गई।

बैठक में कलक्टर डॉ. वीना प्रधान ने सहायक कलक्टर एएच गौरी, एडीएम सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, रेलवे जोधपुर मण्डल के वरिष्ठ अभियंता, रेलवे मेड़ता के सहायक मण्डल अभियंता सहित नेशनल हाइवे तथा ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ जिला परिषद के अधिशासी अभियंताओं के साथ बीकानेर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को लेकर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि नागौर बीकानेर रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण अब शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्तावित नेशनल हाइवे के कारण भारी वाहनों सहित यातायात के दबाव में संभावित कमी के कारण ओवरब्रिज की उपयोगिता नहीं रहने संबंधी संशय को जिला कलक्टर ने रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा कर दूर किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को बताया कि पूर्व में रेलवे तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मौके पर किए गए संयुक्त निरीक्षण के बाद भी परिस्थितियों में ऐसे कोई बदलाव नहीं आए हैं जिससे ओवरब्रिज की उपयोगिता कम साबित होती हो। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन यातायात के बढ़ते दबाव, बीकानेर रोड पर बने नए चिकित्सालय भवन तथा शहर के विस्तार के कारण यातायात एवं स्थानीय निवासियों की सुविधा के मद्देनजर ओवरब्रिज अत्यधिक आवश्यक है। इस पर रेलवे अधिकारियों ने सहमति जताते हुए कहा कि शीघ्र ही ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

डेगानामें दो फेज में होगा नाले का निर्माण

डेगानारेलवे स्टेशन के पास नाले का अटका निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि डेगाना रेलवे स्टेशन के समीप नाले के निर्माण कार्य को मनरेगा कार्यों के अंतर्गत करवाया जाएगा। इस कार्य को पहले ही मनरेगा की कार्य योजना में रखा जा चुका है। बैठक में निर्णय लिया गया कि रेलवे अभियंताओं के साथ चर्चा कर सार्वजनिक निर्माण विभाग डिजाइन तैयार करने का कार्य पूरा करेंगे। डेगाना में रेलवे फाटक पर प्रस