नाबालिग ने चुराए थे 1.57 लाख रुपए
नाबालिग ने चुराए थे 1.57 लाख रुपए
भास्कर न्यूज | मेड़ता सिटी
पदमकुम्हारों के मोहल्ले में एक घर में दिन दहाड़े एक लाख 57 हजार रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। नाबालिग से चोरी की राशि भी बरामद कर ली गई है। पदम कुम्हारों का मोहल्ला निवासी संजय पुत्र सत्यनारायण माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी थी कि उसके बाहर के कमरे में रखे बैग से चोर एक लाख 57 हजार रुपए चुरा ले गया था।