पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप 24 से

जिला स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप 24 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएसईबीमैदान पर नागौर जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में 24 एवं 25 सितंबर को जिला स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप खेली जाएगी।

जिला सचिव रशीद अहमद गहलोत ने बताया कि चैंपियनशिप में महिला, पुरुष, जूनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की टीमें भाग लेंगी। इच्छुक टीमें खिलाड़ी अपने आवेदन के साथ मूल निवास प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित प्रतियोगिता शुरू होने से पहले जमा करवा दें।

गहलोत ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 से 20 अक्टूबर तक बीकानेर में खेली जाएगी। 10 से 12 अक्टूबर तक भीलवाड़ा में जूनियर एवं 19 से 31 अक्टूबर तक राजगढ़ चूरू में सब जूनियर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।