पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटरीकृत आरक्षण व्यवस्था दो दिन से ठप, यात्री परेशान

कंप्यूटरीकृत आरक्षण व्यवस्था दो दिन से ठप, यात्री परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़तारोड स्टेशन पर स्थित आरक्षित कार्यालय में तकनीकी गड़बड़ी होने से दो दिन से एक भी आरक्षित टिकट जारी नहीं होने से दूर दराज से आने वाले यात्री बैरंग लौट रहे है। आरक्षित टिकट बनाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेड़ता रोड स्टेशन पर स्थित आरक्षित कार्यालय में शनिवार सुबह से ही लगाए गए उपकरण में राउटर खराब हो जाने पर आरक्षण व्यवस्था ठप हो गई। इसकी तुरंत सूचना जोधपुर जयपुर कंट्रोल ऑफिस में दी गई, मगर रविवार को आरक्षित कार्यालय का समाप्त होने तक भी कोई भी इंजीनियर यहां पर नहीं पहुंच सका। आरक्षित व्यवस्था ठप होने से एक भी टिकट जारी नहीं हो सका। जबकि यहां से करीब एक दिन में 70 टिकट जारी होने पर 60 से 90 हजार रुपए की राजस्व आय होती है। रेलवे को नुकसान के साथ साथ मेड़ता रोड सहित मेड़ता सिटी, रेण, जसनगर, आनंदपुर कालु, जैतारण आदि स्थानों से टिकट बनाने आए ग्रामीणों को भी बैरंग लौटना पड़ा। उन्हें टिकट बनाने के लिए नागौर जोधपुर जाना पड़ा। जानकारी मिली है कि बैंगलोर से इंजीनियर आने पर ही मशीन दुरुस्त होना संभव है।

मेड़ता रोड. आरक्षित कार्यालय के बाहर पसरा सन्नाटा।