- Hindi News
- भगत की कोठी से कामाख्या विशेष ट्रेन 26 से
भगत की कोठी से कामाख्या विशेष ट्रेन 26 से
भास्करन्यूज | नागौर
रेलवेने नवरात्रा के मौके पर ट्रेनों में यात्री भार में वृद्धि को देखते हुए कामाख्या और भगत की कोठी के बीच पूजा विशेष के नाम से एक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे के महाप्रबंधक (आपरेशन) ने बताया कि ट्रेनों में यात्री भार को देखते हुए कामाख्या और भगत की कोठी के बीच एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है जो कामाख्या से चलकर पटना, वाराणसी, दिल्ली, सादुलपुर, रतनगढ़, डेगाना मेड़ता रोड होते हुए भगत की कोठी पहुंचेगी।
इसमें द्वितीय एसी का एक, तृतीय एसी के दो, आठ स्लीपर श्रेणी चार साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। यह ट्रेन 26 सितंबर से 14 नवंबर के बीच हर शुक्रवार को कामाख्या से और 30 सितंबर से 18 नवंबर के बीच हर मंगलवार को भगत की कोठी से रवाना होगी।