पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूसिया मैनिंग लंदन

लूसिया मैनिंग लंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फंडा यह है कि

शिक्षामें विषयों के साथ-साथ मूल्यों को वरीयता देना भी जरूरी है। अन्यथा जीवन के किसी छोर पर आपको मूल्यों की महत्ता अपने आप सीखने को मिल जाएगी।


लूसिया मैनिंग लंदन स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह 12 साल की थी। आमतौर पर इस उम्र में लड़कियों के लिए क्लास करना बेहद जरूरी होता है क्योंकि उनमें शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। ये बदलाव लड़कियों में ज्यादा दिखाई पड़ते हैं।

बचपन से ही लूसिया खाने-पीने की शौकीन थी। कोई इस बारे में ज्यादा फिक्र भी नहीं करता था। वह बेहद खुशमिजाज, खेलने और हंसने की शौकीन थी। लेकिन वह दुखी थी क्योंकि उसके क्लास में लड़कियां उसे मैन बीस्ट कहकर बुलाती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके पैरों में बहुत ज्यादा बाल थे। ये उसके स्कर्ट से दिखाई पड़ते थे। एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन उसके साथ ऐसा ही व्यवहार होता रहा। वह भी तीन साल तक। उसे मैन बीस्ट के अलावा मोटा भी कहकर बुलाया जाता था।

इससे उसके दिमाग पर गहरा असर पड़ा। कई रातों तक वह हर रोज रोती रहती थी। वह चतुर थी, लेकिन दोस्तों की छेड़खानी की वजह से उसकी पढ़ाई भी प्रभावित होती रही। उसके सहपाठी उसे कहते थे कि तुम लड़का बन रही हो। उसने यह बात तो शिक्षकों को बताई ही माता-पिता को।

किसी तरह उसने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। दस साल बीत गए। अब वह बेहद खूबसूरत महिला बन चुकी है। लंदन में उसे चिढ़ाने वाले एक लड़के ने ही उसे डेट पर बुलाया। दोनों एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए तैयार हुए। उसने रेस्टोरेंट में वेट्रेस को एक अपनी तस्वीर दी। इसमें वह 12 साल की लड़की थी। पीछे लिखा- मुझे माफ करना आज मैं तुम्हारे साथ नहीं सकती। शायद तुम्हे याद हो कि जब हम कक्षा आठ में थे तब मैं मोटी थी। तुमने मेरा खूब मजाक उड़ाया था। मैंने तीन सालों तक खाना नहीं खाया। सिर्फ एक सेब खाती थी। कई बार तो डिनर लिया ही नहीं। तुमने मेरे पैरों का भी मजाक उड़ाया था। हर दिन मुझे मैन बीस्ट कह कर बुलाते थे।

हो सकता है तुम्हे पता हो या हो कि पिछले दस सालों में मैंने क्या किया? मुझे इंसान समझने और डेट पर बुलाने के लिए मैंने तो कहा नहीं। मैंने सोचा कि मैं तुम्हे यह बतौर यादगार दे रही हूं। अगली बार जब मेरे बारे में सोचो तब मेरी तस्वीर देखकर तुम्हे तुम्हारी गलती का एहसास हो।

मीडिया के मुताबिक लूसिया के फेसबुक पर जवाब आया। लिखा था- मुझसे गलती हुई थी। तुम्हारी यह प्रतिक्रिया जायज है। मैं दस साल पहले जो था वह बदल तो नहीं सकता। लेकिन अब मैं पूरी