रियांबड़ी | कस्बे के मैत्रेयी गर्ल्स कॉलेज में रविवार को बीए की छात्राओं को विदाई दी गई। विदाई समारोह पर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामजस जाजड़ा ने कहा कि अब युग बदल गया है।
लड़किया लड़कों से आगे बढ़ योग्यता का प्रदर्शन कर रही हैं। छात्राओं को आरएस आईएस एवं आरटीस क्षेत्र में भाग्य अजमाकर कॉलेज का नाम रोशन करने की बात कहीं। प्राचार्य अलका चौधरी ने छात्राओं को मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने में कोई कठिन बात नहीं है। कॉलेज से द्वितीय बैच के रूप में विदाई लेने वाली छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
विदाई समारोह में जूनियर्स ने सीनियर्स के तिलक लगा गिफ्ट देकर विदाई दी। इससे पूर्व कॉलेज की छात्रा प्रियंका, संतोष कोड, मीनाक्षी, मंजू, अंजू सीनियर छात्राओं ने अनेक राजस्थानी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
मेड़ता सिटी. केडीएसस्कूल के वार्षिक उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते नन्हे कलाकार