पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आचार्य चेतन्य विशारद महाराज का अभिनदंन

आचार्य चेतन्य विशारद महाराज का अभिनदंन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी|चिनमय मिशनजोधपुर के आचार्य चेतन्य विशारद महाराज ने रविवार को श्री चारभुजानाथ एवं मीराबाई मंदिर के दर्शन करने के साथ मीरा स्मारक का अवलोकन किया। इस मौके पर महाराज ने बताया कि चिनमय मिशन वेदांत एवं गीता भागवत के प्रचार में लगा है। यह एक धार्मिक संस्थान होने के साथ ही वैदिक शिक्षा केन्द्र भी है। इस मौके पर आचार्य चेतन्य विशारद महाराज का अभिनंदन नगर पालिका चेयरमैन अनिल थानवी, भाजपा जिला मंत्री चन्द्रप्रकाश बिड़ला, पार्षद सत्यनारायण सिखवाल, प्रकाश प्रजापति आदि ने किया। मिशन दल के साथ में डॉ. गोपालदास, शीतलदास पमनानी, सुमन गांधी, वीना पमनानी, सौमया वातानी आदि मौजूद थे।