मेड़ता। शनि उपासक दाती महाराज मदन राजस्थानी के नेतड़िया आगमन पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। संतोषराम भाट ने बताया कि मेड़ता विधायक सुखाराम नेतड़िता, गोशाला अध्यक्ष सुगनाराम पडग़ड़, भूतपूर्व सरपंच थानाराम पडग़ड़ समेत अनेक ग्रामीणों ने महाराज को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर दाती महाराज ने गोशाला का अवलोकन किया। महाराज ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का आधार है। ऐसे में गो संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने गोशाला में आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पप्पूराम भाट, रामकिशोर भुंवाल, गंगाराम डांगा, कचराराम, जगदीश मेघवाल, राजाराम मेघवाल, रामदेव सहित ग्रामीण मौजूद थे।
मेड़ता सिटी. दातीमहाराज का अभिनंदन करते श्रद्धालु।