पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व विधायक मिर्धा के बेटे के साथ हाथापाई

पूर्व विधायक मिर्धा के बेटे के साथ हाथापाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| मेड़तारोड थानांतर्गत रेण फाटक के पास रविवार शाम गाड़ी निकालते समय साइड को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने डेगाना के पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा के पुत्र विजय पाल सिंह मिर्धा के साथ हाथपाई की। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और इसको लेकर थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। थानाधिकारी छित्तर सिंह ने बताया कि विजय पाल गाड़ी लेकर अपने कुछ साथियों के साथ कुचेरा की ओर से रहा था। रेण फाटक के पास से अन्य गाड़ी में गुजर रहे कुछ युवकों ने रेलवे क्रॉसिंग पर उसकी गाड़ी को साइड नहीं दी। युवक विजय को गाड़ी पीछे लेने का कह रहे थे। विजय युवकों को गाड़ी हटाने का कह रहा था। बात बढ़ी तो युवकों ने विजय पाल के साथ मारपीट धक्का-मुक्की की।