पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग सड़क हादसों में चार घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांगावासके पास रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे सड़क हादसे में तीन घायल हो गए। वहीं दोपहर को नेतडिया सरहद पर एक वृद्ध बाइक फिसलने से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय मेड़ता लाया गया। जानकारी अनुसार नेतडिय़ा निवासी सिकंदर (27), हापुराम (37) मेड़ता से अपने गांव नेतडिय़ा जा रहे थे। डांगावास से यूपी हाल मेड़ता निवासी रविन्द्र पुत्र बालाराम पानी पुरी बेचकर मेड़ता की ओर रहा था। डांगावास स्थित डेयरी के पास अजमेर की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने पहले ताे ठेला चालक के टक्कर मारी। फिर बाइक पर जा रहे सिकंदर हापुराम को भी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट हरेन्द्र ताड़ा ईएमटी प्रेमसुख पुनियां ने घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। डॉ. बलदेवराम सियाग ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया। इसी तरह नेतडिय़ा के पास रविवार दोपहर बाइक स्लिप होने से मेड़ता की ओर रहा सुवा नाथ (65) घायल हो गया। जिसे सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया।