विकास कार्यों का लिया जायजा
मेड़ता सिटी|नगर पालिकाकी ओर से वार्ड 30 की हिम्मतनगर कॉलोनी में नालियों का निर्माण शुरू हुआ। पालिका विकास कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर थिरोदा ने बताया कि पालिका ने प्रत्येक वार्ड के लिए पांच-पांच लाख की लागत से नई नालियों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं हिम्मत नगर कॉलोनी में करीब 15 लाख की लागत से ब्लॉक सड़क निर्माण कराया जाएगा। थिरोदा ने नालियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।