- Hindi News
- वार्षिक उत्सव के तहत बच्चों ने प्रस्तुतियां
वार्षिक उत्सव के तहत बच्चों ने प्रस्तुतियां
केसरदेवीस्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव के तहत केसरिया 2015 के तहत रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष गौतम टाक थे।
जबकि अध्यक्षता मेड़ता व्यापार एवं उद्योग संघ अध्यक्ष बाबूभाई मंत्री, विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र बहरा थे। इस मौके पर बालकों ने ‘गुनगुना रे गुनगुना’ ‘घूमर’ ‘ऑल इज वेल’ ‘सलाम इंडिया’ सहित देश भक्ति एवं राजस्थानी लोक गीतों पर प्रस्तुति देकर दाद बटोरी। प्रधानाध्यापिका प्रियंका बहरा ने आभार जताया। इस मौके पर सुगनाराम मेहरिया, रूचिर चौधरी, डॉ. राजश्री बहरा, डॉ. अनिरूद, नारायण राम सिघड़, पूर्व एडीएम बालूराम, राजीव कुमार कहरा, समेत अभिभावकों ने बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए।
मेड़ता सिटी. केडीएसस्कूल के वार्षिक उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते नन्हे कलाकार उपस्थित अतिथि।
रियां बड़ी. गर्ल्सकॉलेज के विदाई समारोह में छात्राओं ने दी नृत्य की प्रस्तुति।