पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत की कोठी मन्नारगुड़ी ट्रेन आज से होगी संचालित

भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी ट्रेन आज से होगी संचालित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के वाशिंदों को एक ओर ट्रेन की मिली सौगात

मेड़तारोड| रेलबजट में घोषित भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी ट्रेन आज से संचालित होगी। यह ट्रेन 12 फरवरी से नियमित रूप से साप्ताहिक ट्रेन भगत की कोठी से शुरू होगी। सोमवार को मन्नारगुड़ी से रवाना होकर यह ट्रेन बुधवार को जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन संचालित होने से जिले के वाशिंदों को एक ओर ट्रेन की सौगात मिल जाएगी। रेल बजट 2014-15 में घोषित इस ट्रेन का 9 फरवरी को रेलमंत्री दिल्ली से रिमोट फ्लैगिंग से शुभारंभ करेंगे। ट्रेन संख्या 06864 मन्नारगुड़ी से शाम 6 बजे रवाना होकर बुधवार को रात 11.45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन का नियमित संचालन 12 फरवरी से होगा। ट्रेन संख्या 16863 प्रत्येक गुरुवार को भगत की कोठी से दोपहर 3 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 6 बजे मन्नारगुड़ी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 16864 मन्नारगुड़ी से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 11.30 बजे रवाना होकर बुधवार शाम 4 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

ट्रेन जोधपुर, राइकाबाग, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, सवाईमाधोपुर होते हुए मन्नारगुड़ी तक संचालित होगी। ट्रेन में एक सेकंड एसी, एक थर्ड एसी, 6 आरक्षित कोच, 6 सामान्य, दो एसएलआर सहित 16 कोच होंगे।

मारवाड़के लोगों को होगा फायदा

वर्तमानमें चेन्नई के लिए जयपुर से तीन दिन जोधपुर से एक दिन मात्र सोमवार को ट्रेन रवाना होती है। इस ट्रेन के संचालन से चेन्नई को जाने वाले मारवाड़ क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

फोटो:मोनो इंजन।