पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड| असारानाडाके पास सालासर एक्सप्रेस की टक्कर से क्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के प्रकरण में आरपीएफ ने क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज क्रेन जब्त की। मेड़ता रोड-जोधपुर रेलमार्ग के मध्य मानवरहित फाटक संख्या सी 147 पर भगत की कोठी-दिल्ली ट्रेन की टक्कर से क्रेन इंजन क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे दो घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहने से दर्जनभर ट्रेनें लेट हुई थी। ट्रेन को आते देख क्रेन चालक के कूद जाने से उसकी जान बची थी। आरपीएफ जोधपुर ने क्रेन जब्त कर चालक के खिलाफ ट्रेन संचालन में बाधा का मामला दर्ज किया। रेल अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त इंजन का मुआयना भी किया।