- Hindi News
- मेड़ता रोड में 65 लाख रुपए के विकास कार्य शीघ्र शुरू होंगे
मेड़ता रोड में 65 लाख रुपए के विकास कार्य शीघ्र शुरू होंगे
मेड़ता रोड| विलेजमास्टर प्लान के तहत मेड़ता रोड ग्राम पंचायत द्वारा शीघ्र ही मातेश्वरी तालाब के दीवार, ग्रामीण बैंक के पास भादोलाव में 65 लाख रुपए की लागत के सड़क निर्माण के तीन कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे। मेड़ता रोड के ब्रह्माणी माता तालाब में पॉज, घाट, दीवार 15 लाख रुपए, सौ नंबर गेट से वर्तमान मरूधरा बैंक तक सीसी ब्लॉक नाली निर्माण 16 लाख रुपए की लागत से नरसिंह नायक के मकान से पीएचईडी विभाग तक सीसी ब्लॉक नाला निर्माण 34 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। सरपंच श्रीमती सरजू देवी लटियाल ने बताया कि विलेज मास्टर प्लान के तहत तकमीना बनाकर जयपुर भेजा गया है। स्वीकृति जारी होते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।