पैलेस ऑन व्हील्स के शीशे फोड़े
पैलेसऑन व्हील्स पर अज्ञात युवक के पत्थर फैकने से एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
जोधपुर से जयपुर की ओर जाने वाली पैलेस ऑन व्हील्स सोमवार की देर शाम जोधपुर से रवाना होकर मेड़ता रोड रही थी कि खेड़ी सालवा स्टेशन के पास में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्थर फैका, जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
गार्ड की सूचना पर ट्रेन मेड़ता रोड आने पर रेल अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की। मात्र शौचालय का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ। इस कारण ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।