- Hindi News
- परबतसर, मेड़ता में वकीलों की हड़ताल जारी, नागौर में काम पर लौटे
परबतसर, मेड़ता में वकीलों की हड़ताल जारी, नागौर में काम पर लौटे
मेड़ता सिटी| पिछले70 दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल को जिला अभिभाषक संघ की बैठक में जारी रखने का फैसला लिया गया है। संघ अध्यक्ष चैनाराम कलवानिया की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 11.30 बजे बैठक हुई। बैठक में जोधपुर हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के हड़ताल जारी रखने के निर्णय का समर्थन करते हुए मेड़ता के वकीलों ने भी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया। संघ सचिव सुमेर सिंह बेड़ा ने बताया कि आगामी बैठक 22 सितंबर को होगी। बैठक में वरिष्ठ एडवोकेट जगदीशनारायण शर्मा, मधुसूदन जोशी, सत्यदेव सांदू, महिपाल लटियाल, गोवर्धन सोनी, भवानी सिंह, कुंदन सिंह, मुकुट शर्मा, विमलेश व्यास, दिनेश शर्मा, विकास शर्मा, रामकिशोर भंवरिया, इकबाल पठान, नवरतनमल गहलोत, मोइनुद्दीन, राजेंद्र जयपाल, ओमप्रकाश बांता, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र भारती, रज्जब अली, नरेश कड़वासरा, दीपक सोनी संजय पारीक सहित वकील मौजूद थे।
आजनागौर में रखी है अहम बैठक
नागौरअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामकिशोर मुंडेल ने दैनिक भास्कर को बताया कि समस्त वकील समुदाय को एक जाजम पर लाने के लिए बुधवार को अहम बैठक दोपहर एक बजे नागौर में रखी गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ जोधपुर के अध्यक्ष रणजीत जोशी, मेड़ता के गोवर्धन सोनी से वार्ता की गई है। परबतसर भी मैसेज भिजवाया गया है। वकीलों की एक राय सहमति बनाने पर विचार चल रहा है।
परबतसर|स्थानीयअभिभाषक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर कार्यालय में प्रतापचंद माथुर की अध्यक्षता में बैठक कर जोधपुर बार संघ के समर्थन में हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर घनश्याम जोशी, माधोप्रसाद व्यास, बिरधाराम चौधरी, प्रहलादराम मिर्धा, अरूण कुमार माथुर, अनिल जोशी, जगदीश सिंह बाजवास, प्रेमप्रकाश जोशी, रामनिवास दिवाकर,अमृत कुमार बंग, सोहनलाल रामावत, दीनानाथ योगी, केएल आचार्य, दिनेश सैनी, भंवरलाल कटारिया, मनीष चौहान, ऋषि बोहरा, गजराज चौहान, बनवारीलाल शर्मा, श्याम निरंजन बोहरा,गोपाल पूनिया, अश्विनी भादू, धर्मेंद्र ओझा, जगदीश नंगलिया, राकेश घारू,, हितेन्द्र, सुशील स्वामी मौजूद थे। अधिवक्ताओं ने एडीजे कोर्ट एसीजेएम कोर्ट में उपस्थित होकर हड़ताल जारी रखने की सूचना दी। इस दौरान बाहरी वकीलों, मुंशी पक्षकारों को कोर्ट में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी गई।
मुंशी, पक्षकार, बाहरी वकीलों को भी नहीं घुसने दें