पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूने मकान से आठ लाख रुपए के गहने नकदी चोरी

सूने मकान से आठ लाख रुपए के गहने नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी| शहरके सिविल लाइंस इलाके में सोमवार रात को चोरों ने एक मकान में वारदात को अंजाम देते हुए आठ लाख रुपए के गहने, नगदी कीमती सामान चुरा लिए। यह इलाका शहर का सबसे पॉश इलाका कहा जाता है और यहां आसपास वृत्ताधिकारी, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों के भी मकान हैं। इस वारदात का पता लगने पर मंगलवार को लोग चौंक गए। शहर में चोरी की बड़ी वारदात के बाद जहां पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई हैै तो वहीं अन्य इलाकों में भी चोरों का खौफ बढ़ गया है। पुलिस के अनुसार बिजली विभाग में टेक्नीशियन सुरेश भटनागर सिविल लाइन एरिया में बीएसएनएल ऑफिस के पीछे किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार दोपहर वे परिवार सहित अपने गांव जैतारण गए थे। सोमवार देर रात चोरों ने सिविल लाइन में धावा बोला। चोरों ने भटनागर के पड़ोसी ज्योति प्रकाश सोनी के घर के ताले तोड़े। संभवत यहां पर लोग सो रहे थे इसलिए चोरों ने यहां हाथ नहीं डाला। ज्योति प्रकाश के घर से सटे सुरेश भटनागर के मकान के चोरों ने ताले तोड़ कर अलमारी में रखे सोने के दो मंगलसूत्र, दो चेन, टीका और 8 अंगूठियों सहित 214 ग्राम सोने के जेवरात चुरा लिए। साथ ही चांदी के पांच गिलास, 150 सिक्के, 250 ग्राम की चौकी, पायजेबों सहित ढाई किलो चांदी के जेवरात भी चुरा लिए।

शेषपेज 13 पर

गुल्लकभी नहीं छोड़े

मिट्टीकी गुल्लक को भी चोरों ने तोड़कर राशि निकाल ली। सारा माल समेटने के बाद मकान के पोर्च में खड़ी बाइक लेकर चोर रवाना हो गए। जाते जाते चोर एक अटैची और कुछ कपड़े भी साथ ले गए। पड़ोसी जब सुबह उठे तो उन्होंने अपने घर का ताला टूटा देखा। उन्होंने भटनागर के मकान के मेन गेट का ताला टूटा देखा तो माथा ठनका। सूचना मिलने पर एएसआई श्रवण सिंह, कांस्टेबल सीता राम हरदीन राम मौके पर पहुंचे। बाद में जैतारण से सुरेश भटनागर भी गए। भटनागर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक रामप्रताप मेहरड़ा भी मौके पर पहुंचे।