पुजारी की कुटिया से 11 हजार चुराए
पुजारी की कुटिया से 11 हजार चुराए
परबतसर।कस्बेमें पनेर मार्ग पर स्थित पंचवटी हनुमान मंदिर में सोमवार रात चोरों ने पुजारी की कुटिया से 11 हजार रुपए चुरा लिए। यहां हाथ साफ करने के बाद चोरों ने हनुमान मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। एसआई अमरूद्दीन ने बताया कि हनुमान मंदिर के पुजारी जगदीश दास पुत्र जेठा दास ने थाने में रिपोर्ट दी कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपने गांव चला गया था। सुबह 5 बजे जब मंदिर में आया तो मंदिर परिसर में स्थित उसकी कुटिया का ताला टूटा हुआ था। कुटिया के अंदर खाने-पीने का सामान, कपड़े एवं अन्य वस्तुएं बिखरी हुई पड़ी थी। कुटिया में एक बैग में रखे 11 हजार रुपए गायब थे। मुख्य मंदिर द्वार पर लगे हुए लोहे के शटर को भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
अटकानरेगा भुगतान दिलाने की मांग
लाडनूं| मजदूरीके 3 लाख 9 हजार रुपए का भुगतान नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत दूजार के नरेगा श्रमिकों ने मनरेगा के लोकपाल को मंगलवार को ज्ञापन दिया। श्रमिक भंवरी, मोहनी, मुनकी, कमला, बेबी, मीरा, संतोष, आचु, राधा ने बताया कि ग्राम पंचायत दूजार में मनरेगा श्रमिकों का पिछले 30 जून से मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया है। ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हीरादास व्यवस्थापक जीतमल जानबूझ कर भुगतान नहीं कर रहे हैं।
एसडीएमने किया निरीक्षण
डेगाना|एसडीएम रिछपालसिंह बुरड़क पंचायत समिति के सहायक अभियंता महावीर बांगड़ा ने जाखेड़ा पंचायत भवन आईटी केन्द्र का निरीक्षण किया। गुरुवार से शुरू होने वाले भामाशाह योजना शिविर को लेकर चल रही तैयारियां का भी जायजा लिया। ग्राम सेवक रुघाराम ज्याणी, ग्राम सेवक रामनिवास डूडी सहित कार्मिकों को दिशा-निर्देश दिए।
मेलेके लिए लगने लगे झूले दुकानें
मेड़तारोड| कस्बे में स्थित फलवृद्धि पाश्र्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट पर 18 सितंबर को मेला आयोजित होगा। इसके लिए झूले, चाट, पकौड़ी आदि की दुकानें लगने लगी है। दिन वरघोड़ा निकाला जाएगा और सुबह दस बजे झंडारोहण सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम होगे। मेला में आस पास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण भाग लेंगे