- Hindi News
- \"पर्यावरण को शुद्ध बनाने में निभाएं भागीदारी\'
\"पर्यावरण को शुद्ध बनाने में निभाएं भागीदारी\'
शहरके मानासर क्षेत्र में स्थित सेंट जिवियर्स स्कूल में मंगलवार को विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी वेद प्रकाश गुर्जर ने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों की सूर्य के अल्ट्रावायलेट विकिरण के कुप्रभावों से रक्षा करती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ती भौतिक प्रवृति और औद्योगिकरण के कारण ओजोन परत को नुकसान हो रहा है। हमें समय पर सावधान होकर ओजोन परत की रक्षा करनी होगी। क्षेत्रीय वन अधिकारी गणपत लाल जाट ने कहा कि ओजोन परत का क्षरण करने वाले रसायनों हानिकारक गैसों का उपयोग कम कर हमें पर्यावरण को बचाना होगा। हिम्मताराम भांभू ने कहा कि हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाना होगा। निदेशक शैतानराम चांगल ने कहा कि ओजोन परत को होने वाले नुकसान के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है जिसका असर प्रकृति मनुष्य पर दिखाई दे रहा है।
मेड़ता सिटी|वन विभाग की ओर से उपखंड स्तर पर ओजोन परत संरक्षण दिवस पर मंगलवार को ‘ओजोन मित्र’ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को सुबह 9.15 बजे सिविल लाइन चौराहे पर एसडीएम एनके राजौरा पुलिस उप अधीक्षक रामप्रताप मेहरड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रभात फेरी में मरुधर डिफेंस सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी ओजोन परत संरक्षण के लिए लिखे नारे की तख्तियां लेकर चारभुजा चौक, गांधी चौक होते हुए नेहरू पार्क पहुंचे।
प्रभात फेरी को संबोधित करते हुए राजौरा ने कहा कि ओजोन परत पर बिगड़ते पर्यावरण का बुरा असर पड़ रहा है और यह लगातार बिगड़ रही है। यदि ओजोन परत बिगड़ गई तो प्राकृतिक संतुलन गड़बड़ा जाएगा। पुलिस उप अधीक्षक रामप्रताप मेहरड़ा ने कहा कि ओजोन परत संरक्षण के लिए सरकार के साथ आम जन का सहयोग भी जरूरी है। पेड़ लगाने से धरती को आक्सीजन मिलता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी ले। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी रणवीर सिंह मील, रामबख्श भांबू, रामनिवास चौधरी, जीवनराम ताड़ा, दयालराम भादू, मांगीलाल, रामरतन, कालूराम और मंगलराम आदि मौजूद थे।
सांजू|ओजोनपरत संरक्षण दिवस पर स्कूलों में विभिन्न आयोजन हुए। दयानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भंवरलाल व्यास ने कहा कि मानव द्वारा जनित प्रदूषण के माध्यम