पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिताओं के साथ मनाया हिंदी दिवस

प्रतियोगिताओं के साथ मनाया हिंदी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में नोडल स्तर पर नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं पारी प्रभारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया।

इस मौके पर व्याख्याता भीखाराम अजनबी, घनश्याम पारीक, अजीमुद्दीन, नाथूराम सांखला, जगदीश जावा, शिवराज भाटी, चैनाराम भंवरिया ने हिन्दी की दशा एवं दिशा पर विचार रखें। इस अवसर पर निबंध, वाद-विवाद एवं हिंदी टंकण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शम्सुद्दीन, द्वितीय स्थान दिनेश सागर तृतीय स्थान रमेश पंवार ने हासिल किया। इसी प्रकार वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भरतसिंह गहलोत, द्वितीय स्थान प्रवीण सिंह राजपुरोहित तृतीय स्थान रामकिशोर चौहान ने हासिल किया। हिंदी टंकण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सांवर मल, द्वितीय स्थान आशीष दाधीच एवं तृतीय स्थान मनीष टेलर ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पारितोषिक वितरण किया गया।

सांजू|खींवतानाके राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक नेकीराम बेनीवाल की अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ।

मंच संचालन महेन्द्र सिंह मीना ने किया। रमेश कुमार, अशोक कुमार छगनाराम भाटी ने विचार रखें। इस अवसर पर सुलेख श्रुतिलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।