पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी

कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाउप चुनाव में कांग्रेस को मिली तीन सीटों पर जिले में भी कांग्रेसियों ने जगह जगह खुशियां जताई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े मिठाइयां बांटी। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल छा गया। गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी पटाखे छोड़कर खुशी जताई।

नागौर अरबन को ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष कृपाराम सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस की जीत से यह संदेश गया है कि अब भाजपा के राज से लोग परेशान हो गए हैं। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हनुमान राम बांगड़ा ने कहा की भाजपा ने युवाओं को गुमराह कर वोट लिए एवं जो युवाओं से वादे किए गए उन पर भाजपा खरी नहीं उतरी। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलफराज खान ने बताया की भाजपा के शासन से जनता ज्यादा दुखी हो गई है, जिसका खामियाजा भाजपा को एक साल के भीतर ही भुगतना पड़ा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मंजु मेघवाल, हीरालाल भाटी, कालु खां, मोतीलाल चन्देल, विमल सोनी, आइदानराम भाटी, हमीद गोरी, राधेश्याम सांगवा, मेहराम चौधरी, पवन पारीक, रतनलाल बरासा, पंकज असावा, साजिद सलीम, रामदेव बुलगारिया, तबरेज खान, मदन मेघवाल, विनोद राखेचा, पन्नालाल जैन, सलाउदीन, खलीद हुुसैन, अनवर रंगरेज, भूराराम माली, अयुब खां, ओमप्रकाश मेघवाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शमशेर खोखर ने कहा कि नौ माह के भाजपा राज से प्रदेश की जनता परेशान है। खोखर ने कहा कि उप चुनाव के नतीजों ने यह जता दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की वापसी चाहती है। खोखर ने बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मानासर क्षेत्र में मिठाइ बांटी।

मिर्धा ने दी गहलोत पायलट को बधाई

कांग्रेसी नेता पीसीसी सदस्य राघवेंद्र मिर्धा ने प्रदेश की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत पर खुशी जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के 9 माह के कार्यकाल से ही जनता में गहरी नाराजगी थी और जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर भाजपा को सबक सिखाया है। मिर्धा ने कहा कि उपचुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और अध्यक्ष सचिन पायलट का धुआंधार चुनाव प्रचार बहुत काम आया।

मेड़तासिटी| राज्यमें चार सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव मे