बीडीओ ने किया निरीक्षण, नोटिस चस्पा
बीडीओ ने किया निरीक्षण, नोटिस चस्पा
भास्कर न्यूज | मेड़ता रोड
कस्बेके बस स्टैंड से रातानाडा क्षेत्र में आने वाली आम सड़क से अतिक्रमण हटाने भूमि के दस्तावेज पेश करने के लिए ग्राम पंचायत ने नोटिस चस्पा किए है। कस्बे के रातानाडा मोहल्ला में पंचायत द्वारा सीसी ब्लॉक सड़क को बिना मापदंड के बनाने को लेकर उपजे विवाद के कारण लोगों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में पेश होकर आम रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सड़क निर्माण की मांग की थी। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेकर मंगलवार सुबह नोटिस चस्पा करते हुए भूमि स्वामित्व के दस्तावेज 48 घंटे में पेश करने के आदेश जारी किए।