- Hindi News
- क्रॉस कंट्री दौड़ में अजमेर कुचामन रहे अव्वल
क्रॉस कंट्री दौड़ में अजमेर कुचामन रहे अव्वल
मेड़ता सिटी| राजकीय महाविद्यालय की ओर से सुबह 6.30 बजे अंतर महाविद्यालय क्रॉस-कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ को पुलिस उप अधीक्षक रामप्रताप मेहरड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन सचिव एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक अश्विनी कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में एमडीएस यूनिवर्सिटी से संबद्ध महाविद्यालयों की महिला पुरुष वर्ग की 12 टीमों के करीब 70 धावकों ने भाग लिया। दौड़ पूरी होने के बाद महाविद्यालय सभागार में प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में एमडीएस यूनिवर्सिटी से आए पर्यवेक्षक डॉ. चंद्रकांता त्रिपाठी, केसी मीणा और अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. विष्णु परमार का स्वागत किया गया। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में आर्यन कॉलेज अजमेर की जया सोनी ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि राजकीय महाविद्यालय अजमेर की मनीषा और विमला ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में मारवाड़ कॉलेज कुचामन के दिनेश ने पहला, राजकीय महाविद्यालय मेड़ता सिटी के रामकिशोर सिरोही ने दूसरा और राजकीय महाविद्यालय अजमेर के पृथ्वीराज ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य एमवाई मुल्तानी ने विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए। उप प्राचार्य डॉ. रीता रावत ने आभार जताया।