पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवांे में जगह जगह पिलाया गया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा

गांवांे में जगह-जगह पिलाया गया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानासरस्थित सेंट जिवियर्स स्कूल में सोमवार को स्कूली बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। आयुष डॉ. गोपीकिशन शर्मा के नेतृत्व में काढ़ा पिलाया। इस दौरान स्कूल के निदेशक शैतानराम चांगल, प्रधानाचार्य रामरतन मिर्धा, ओमप्रकाश सेन, सांवताराम सहित स्कूल के शिक्षक बच्चे मौजूद रहे।

स्वाइनफ्लू रोधी काढ़ा पिलाने ग्रामीण आए आगे

मेड़ता रोड| स्वाइनफ्लू रोधी काढ़ा पिलाने का कार्य इन दिनों जोरों पर है। मेड़ता रोड में आयुर्वेद विभाग द्वारा काढ़ा पिलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अब समाजसेवी संगठन भी काढ़ा पिलाने के लिए आगे आए है। सोमवार को सुमेरसिंह सांखला सहित ग्रामीणों ने कस्बे में आम सड़क स्कूलों में काढ़ा पिलाया।

गोटन|रामलालसोनी की 11वीं पुण्यतिथि पर उनकी प|ी कांता देवी के आर्थिक सहयोग से महावीर इंटरनेशनल गोटन के तत्वावधान में कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया। श्रीराम होम्योपैथिक क्लीनिक बिलाड़ा के सहयोग से सोमवार सुबह 10.30 से 2.30 बजे तक आयोजित शिविर में चिकित्सक दिनेश जांगिड़ तन्मय जांगिड़ की टीम ने 15 हजार लोगों को दवा पिलाई।

रूण|स्वाइनफ्लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग आयुर्वेद विभाग ने इससे बचाव के प्रयासों में जुटे हुए है। रूण नोखा चांदावता सहित कई गांवो में आयुर्वेद विभाग ने गत सप्ताह काढ़ा पिलाया। अब रूण में भी वंचित रहे लोगो को काढ़ा पिलाया जाएगा। आयुर्वेद अधिकारी सुरेशचंद शर्मा ने बताया कि रूण में सुबह 11 बजे गट्टूदेवी कटारिया राजकीय आयुर्वेद औषधालय के वैद्य कृष्णदत शर्मा सहायक गजेंद्र सैन के सान्निध्य में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया जाएगा। इसी प्रकार सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाने के लिए प्रबंध किए गए है।

राहगीरोंको पिलाया काढ़ा

थांवला| कस्बेमें सोमवार को राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय में डा.एस.एस.चौहान के नेतृत्व में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा तैयार किया गया। भामाशाह रामलाल बेनीवाल के नेतृत्व में चन्द्रनारायण टीलावत, शकुर मोहम्मद आदि ने चिकित्सालय के समीप खड़े होकर यात्रियों को रोक रोककर स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया।

गोटन|रामलालसोनी की 11वीं पुण्यतिथि पर उनकी प|ी कांता देवी के आर्थिक सहयोग से महावीर इंटरनेशनल गोटन के तत्वावधान में कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाया गया। श्रीराम होम्योपैथिक क्लीनिक बिलाड़ा के सहयोग से सोमवार सुबह 10.30 से 2.30 बजे तक आयोजित शिविर में चिकित्सक दिनेश जांगिड़ तन्मय जांगिड़ की टीम ने 15 हजार लोगों को दवा पिलाई।

मीण्डा|आयुर्वेदऔषधालय में सोमवार को भामाशाह गोपालाल, चंपालाल कुमावत चिकित्सक प्रभारी नवीन कुमार जाजोरिया के नेतृत्व में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया।

रियांबड़ी|सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को रियांबड़ी ब्लॉक की आशा सहयोगिनियों की बैठक हुई। बैठक में बीसीएमओ प्रभूसिंह राठौड़ ने पंचायत समिति क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के लिए एहतियात बरतने की बात कही।

मेड़ता रोड. कस्बेमें स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाते ग्रामीण।