पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएमयू का रैक लगाना पैसेंजरों पर पड़ रहा है भारी, ट्रेन हुई लेट

डीएमयू का रैक लगाना पैसेंजरों पर पड़ रहा है भारी, ट्रेन हुई लेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल-जोधपुरपैसेंजर ट्रेन में डीएमयू का रैक लगाना यात्रियों के लिए भारी पड़ता जा रहा है। यहां पर सही समय पर पहुंचने के बावजूद ट्रेन एक घंटे की देरी से रवाना होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भोपाल से जोधपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 54811 अपने निर्धारित समय दोपहर 3.30 बजे काफी लंबे समय बाद सही समय पर पहुंची। मगर डीएमयू का मेंटिनेंस किया हुआ रैक लगाने के कारण करीब एक घंटे तक ट्रेन यहां पर ही खड़ी रही। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। आए दिन एक से डेढ़ घंटे तक रैक के लगाने के कारण ट्रेन को देरी का सामना करने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।