डिस्कॉम ने 2.50 लाख बकाया राशि वसूली
गोटन| मेड़ताडिस्कॉम की दो टीमों ने बकाया वसूली अभियान के तहत 23 कनेक्शन काट कर 2 लाख 50 हजार रुपए की बकाया राशि वसूली। डिस्कॉम के वरिष्ठ अभियन्ता रामजीवन जाखड़ ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता ओपी ढाका एके पांडे के नेतृत्व में दो टीमों ने ढाई लाख रुपए की वसूली की। साथ ही गोटन में 1 देशवाल में 2 बकाया कृषि कनेक्शन काटकर ट्रांसफार्मर उतारे। इन्दावड में राशि जमा नहीं करवाने पर 20 घरेलू कनेक्शन काटे गए।