न्यायालयों में लोक अदालत 14 को
डीडवाना| राजस्थानराज्य विविध सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार ताल्लुका विविध सेवा समिति डीडवाना के तत्वावधान में क्षेत्र के सभी न्यायालयों में लंबित प्री-लिटिगेशन स्टेट के मामले का निस्तारण 14 फरवरी को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किए जाएंगे।
एडीजे न्यायालय के लालचंद टाक ने बताया कि एडीजे राजेन्द्र कुमार बंसल के निर्देशन में लोक अदालत में क्षेत्र के सभी न्यायालयों में लंबित बैंक संबंधित मामले, धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम 1888 वसूली संबंधी मामले इसी प्रवृति के प्री-लिटिगेशन स्टेट के मामलों का पक्षकारों में राजीनामा करवाकर निस्तारण किया जाएगा। इस संबंध में बार संघ बैंक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर संबंधित अधिक से अधिक प्रकरणों को लोक अदालत में रखवाकर निस्तारण में सहयोग करने के निर्देश दिए गए है।
मेड़तासिटी| राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीपी शर्मा जिला एवं सेशन न्यायाधीश मेड़ता के निर्देशानुसार 14 फरवरी को मेड़ता न्यायक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रभारी जयप्रकाश नारायण पुरोहित विशिष्ट न्यायधीश, मेड़ता नियुक्त किए गए है।