- Hindi News
- राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य चैम्बर की छत का प्लास्टर गिरा
राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य चैम्बर की छत का प्लास्टर गिरा
मेड़ता सिटी| राजकीयमहाविद्यालय में सोमवार को सुबह प्राचार्य चैंबर की छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही उस दौरान चैम्बर में कोई नहीं होने के कारण हादसा टल गया। उप प्राचार्य डॉ. रीता रावत ने बताया कि सुबह 11 बजे करीब अचानक चैंबर की सीसी छत का 25 प्रतिशत हिस्सा फर्श पर गिर गया। इससे नीचे एक प्लास्टिक की कुर्सी, कंप्यूटर तथा प्रिंटर क्षतिग्रस्त हो गए। डॉ. रावत ने बताया कि महाविद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग को कई बार लिखित में अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई सुध नहीं ली गई है।