- Hindi News
- महिला यात्री की चेन तोड़ने पर युवक की यात्रियों ने की धुनाई
महिला यात्री की चेन तोड़ने पर युवक की यात्रियों ने की धुनाई
मेड़ता रोड| भगतकी कोठी-दिल्ली एक्सप्रेस सालासर एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में महिला की चैन तोड़कर भाग रहे युवक को यात्रियों ने पकड़कर धुनाई करते हुए जीआरपी के हवाले किया। रिपोर्ट नहीं देने की स्थिति में जीआरपी ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। भगत की कोठी-दिल्ली सालासर एक्सप्रेस सोमवार को 10.40 बजे ज्यों ही राइकाबाग स्टेशन से रवाना हुई तो आरक्षित कोच संख्या 4 के बर्थ संख्या 7-8 पर गोद में बच्चें को लेकर बैठी रतनगढ़ निवासी मोनिका वर्मा के गले में पहनी सोने की चैन खिड़की से एक युवक ने तोड़ ली, चिल्लाने पर महिला के पति मंयक वर्मा सहित यात्रियों ने युवक को पकड़कर ट्रेन में बैठा लिया तथा रास्ते में मारपीट करते हुए जीआरपी मेड़ता रोड को रेल प्रशासन द्वारा सूचना देने पर हैडकांस्टेबल गाजीखां मौके पर पहुंचे। आरोपी को जीआरपी के हवाले करते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। आखिर जीआरपी ने पांचबत्ती जोधपुर में रहने वाले कल्लू (23) सांसी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करते हुए मेड़ता तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया।