पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी सप्लाई बंद होने से यात्री वेंडर हुए परेशान

पानी सप्लाई बंद होने से यात्री वेंडर हुए परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड| रेलवेस्टेशन पर स्थित वाटर बूथों वेंडरों की स्टॉलों में दो दिन से पानी की सप्लाई बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक दो पर रविवार की सुबह से ही वाटर बूथों के नलों में पानी सप्लाई बंद हो गई। रविवार की देर शाम प्लेटफार्म संख्या एक पर पानी सप्लाई को चालू किया गया।

मगर सोमवार को दिनभर प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित वाटर बूथों वेंडरों की स्टॉलों में पानी की सप्लाई बंद थी। जिसके कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं वेंडरों को भी खाद्य सामग्री बनाने के लिए अपने घरों से पानी लाने की विवशता रही। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पाइप लाइन बदली जा रही है, इसलिए पानी सप्लाई को बंद किया गया है।