सरपंच मेहरिया ने किया पदभार ग्रहण
मेड़ता सिटी| इन्दावडमें सरपंच नंदाराम मेहरिया ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पहले स्वच्छ ग्राम का संदेश देते हुए सरपंच ने मुख्य बाजार में ग्रामीणों के साथ झाड़ू निकाल कर ग्रामीणों से स्वच्छता बनाएं रखने की बात कही। इस अवसर पर उप सरपंच भूरा राम कड़वासरा, भाजपा नेता रामलाल डिडेल, चम्पा राम मेहरिया, शोभाराम डिडेल, मोडा राम खदाव, हीरा राम मेहरिया, कांग्रेस नेता पांचा राम इन्दावड, मंगलाराम डिडेल, ग्राम सेवक राधेश्याम जावा, सुखदेव मेहरिया, छात्र नेता सहदेव रूणवाल, गणपत खदाव, दीनाराम कड़वासरा, ओमप्रकाश मेहरिया आदि मौजूद थे। पदभार ग्रहण करते ही सरपंच ने वार्ड पंचों के साथ ग्राम पंचायत की बैठक में आईटी भवन के जीर्णोद्घार, पुराने शौचालयों की मरम्मत नए शौचालयों के निर्माण के प्रस्ताव लिए।