- Hindi News
- सर्वाधिक मतों से जीती मोनिका चौधरी का स्वागत
सर्वाधिक मतों से जीती मोनिका चौधरी का स्वागत
मेड़ता रोड| जिलापरिषद के वार्ड संख्या संख्या 13 से सबसे अधिक 8150 मतों से विजयी होने वाली भाजपा प्रत्याशी मोनिका चौधरी का मेड़ता रोड पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विजयी प्रत्याशी के रविवार देर रात अपने निवास पहुंचने पर डॉ. रामजीवन, भंवरलाल लटियाल, अर्जुनराम, मेड़ता भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष कैलाश लटियाल, सलीम, धर्मवीर, अशोक, सत्यनारायण नागर, नंदलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में परिजनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इसी प्रकार बस्सी मोहल्ला में सोमवार सुबह सरपंच धर्मेंद्र लटियाल, उप सरपंच मनीष शर्मा, मंडल सदस्य वीरेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य मोनिका का स्वागत किया गया।