नाबालिग को भेजा बालिका गृह
नागाैर| जायलपुलिस ने नाबालिग भगवैया बालिका को देखरेख एवं पुनर्वास के लिए मंगलवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने बालिका को अपने संरक्षण में लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में साक्षात्कार लिया, बालिका ने अपने माता-पिता नाना के साथ जाने से इंकार किया। समिति ने विचार विमर्श कर अध्यक्ष हरिराम धौलिया, रेवंतराम भादू ने नाबालिग बालिका को अपचारी एवं बालिका गृह लोहागल, अजमेर में प्रवेशित कराने के आदेश थानाधिकारी जायल को दिए। इसके बाद मेड़ता पुलिस ने गुमशुदा बालक बलदेवराम को समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने बालक की इच्छा उसे पिता रुघाराम मेघवाल को सुपुर्द कर दिया।