हिन्दी दिवस पर हुई अनेक प्रतियोगिताएं
हिन्दी दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न शिक्षा स्थलों पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बीआर मिर्धा कॉलेज महिला कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य एसएन त्रिवेदी ने दैनिक व्यवहार में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का आहवान किया।
प्रतियोगिता के परिणाम में वाद-विवाद में प्रथम स्वराज लक्ष्मी फिड़ौदा, दूसरा सुरेश तीसरा स्थान नेनिता नागौरा को मिला। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम दुर्गा राजपुरोहित, दूसरा लक्ष्मी तीसरा स्थान श्रवण कुमार नेनिता नागौरा को मिला। विजेता प्रतिभागियों को प्रोफेसर रामू राम राईका ने पुरस्कार बांटे। बालिका रतन बहन उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय प्राचार्य किरण शेखावत ने बताया की रविवार दोपहर 12.15 बजे हिन्दी दिवस पर विचार गोष्ठी, काव्य गोष्ठी एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कांकरिया स्कूल में पत्रवाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्य देवीदत्त शर्मा ने कहा की हिन्दी भाषा के बगैर देश में काम नहीं चलता। पत्रवाचन प्रतियोगिता में प्रथम रोहन उपाध्याय, दूसरा सुभाष स्वामी चेतन राम तीसरा स्थान लोकेश रांकावत तीसरे स्थान पर रहे। ताउसर स्थित मां शारदा विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में हिन्दी दिवस के अवसर पर विचित्र वेशभूषा, भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ढाढरिया कला की सरस्वती बाल निकेतन विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया। सिणोद की राजकीय आर्दश माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस पर संस्था प्रधान ओमप्रकाश मेहरा ने हिन्दी भाषा का महत्व बताया। सरासनी की राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया। शिक्षिका मनीषा चौधरी ने बताया की हिन्दी दिवस पर सुलेख, श्रुतिलेख निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राजकीय माध्यमिक विद्यालय भूंडेल में हिन्दी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
श्री महर्षि जनार्दन गिरि पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक महेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि माध्यमिक अनुभाग में आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में सानिया बानो प्रथम, हर्ष गहलोत प्रीती विश्नोई द्वितीय नासिर तृतीय स्थान पर रहे। श्रुतिलेख प्रतियोगिता में आरती सारस्