पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनियंत्रित टर्बो दुकान में घुसा, लाखों रुपए का नुकसान

अनियंत्रित टर्बो दुकान में घुसा, लाखों रुपए का नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में बस स्टेंड पर शनिवार अल सुबह सवा चार बजे सीमेंट के क्लिंकर से भरा एक टर्बो अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। घटना में दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। दुकान के पीछे ही स्थित मकानों में काफी संख्या में ग्रामीण सो रहे थे, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। कस्बे के बस स्टेंड पर सामरिया साइकिल वर्कर्स की दुकान स्थित है। शनिवार सुबह साढ़े चार बजे मेड़ता सिटी से मेड़ता रोड क्लिंकर से भरा एक टर्बो आया और मोड़ पर ठीक तरह से नहीं मुड़ने के कारण नाला चबूतरी को तोड़ते हुए दुकान में घुस गया। जोरदार आवाज आने पर दुकान के नजदीक मकान में सो रहे रमेश चंद सामरिया सहित परिवार वालों ने बाहर आकर देखा तो टर्बो दुकान के अंदर घुसा हुआ दिखाई दिया। उसने तुरंत अपने पिता भाईयों सहित पुलिस को भी सूचना दी। घटना के बाद टर्बो चालक मौके से भाग गया।

पुलिसरही सुस्त

हादसेमें कोई जन हानि तो नहीं हुई, लेकिन दुकान का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दिनभर टर्बो को वहीं फंसे रहने दिया। टर्बो इस तरह दुकान में फंस गया कि उसे जेसीबी क्रेन से निकालने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम उसे निकाला जा सका। दुकान मालिक रमेश सामरिया ने चालक के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रही। टर्बो के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी।