पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कामाख्या भगत की कोठी आज से होगी संचालित

कामाख्या- भगत की कोठी आज से होगी संचालित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगतकी कोठी-कामाख्या स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुक्रवार से कामाख्या से शाम सवा पांच बजे शुरू होगी।

जो रविवार की रात 10.45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन भगत की कोठी से मंगलवार को दोपहर 3.50 बजे रवाना होगी। ट्रेन 8-8 टर्न संचालित होगी। पीआरओ गोपाल शर्मा ने बताया कि यात्रीभार को देखते हुए ट्रेन संख्या 05624 कामाख्या से 26 सितंबर से 14 नवंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन कामाख्या से प्रत्येक शुक्रवार को सांय 5.10 बजे रवाना होकर रविवार को रात 10.45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05623 भगत की कोठी से 30 सितंबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर कामाख्या गुरूवार की रात 11.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, खाटू, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़ आदि स्टेशनों पर ठहराव करते हुए कामाख्या पहुंचेगी। ट्रेन में एक सेंकड एसी, 2 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 जनरल, 2 गार्ड कोच सहित कुल 17 कोच होंगे।

खुशखबरी