- Hindi News
- परिसर की सफाई कर अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
परिसर की सफाई कर अधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत किया श्रमदान
भास्करन्यूज | नागौर
स्वच्छभारत सप्ताह के तहत गुरुवार को शहर में अनेक स्थानों पर सरकारी गैर सरकारी कार्यालय परिसरों की सफाई की गई। इसकी शुरुआत सुबह नागौर कलक्टर डा. वीणा प्रधान ने झाड़ू लगा कर की। उनके साथ नगर परिषद सभापति बिरदी चंद सांखला, एसडीएम बलबीर ढढ्ढ़ा सहित अनेक अधिकारी कार्मिक थे। इस दौरान सभापति सांखला के हाथ में पहना सोने का ब्रेसलेट कहीं गिर गया। काफी खोजने के बाद भी नहीं मिला। इन लोगों ने राजकीय अस्पताल परिसर के बगीचे की सफाई की।
स्वच्छता के प्रति जन जागृति के लिए 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन शहर वासियों सहित नागौर विधायक हबीबुर्रहमान, कलक्टर डॉ. वीना प्रधान, नागौर नगर परिषद सभापति बिरदीचन्द सांखला, अतिरिक्त कलक्टर सुरेश चन्द्र, नगर परिषद आयुक्त पोकरराम तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। प्रात: आठ बजे से ही बड़ी संख्या में अधिकारी, चिकित्सक और स्वयंसेवी चिकित्सालय परिसर पहुंच गए। श्रमदान की शुरुआत चिकित्सालय परिसर के लॉन से की गई। मुख्य द्वार के समीप इस लॉन की सफाई के बाद कलक्टर तथा विधायक ने चिकित्सा अधिकारियों से इसे विकसित करने की चर्चा की। इस स्थान को मरीजों, उनके परिजनों तथा आगन्तुकों की सुविधा के लिए विकसित करने के लिए कहा गया। खराब फव्वारा ठीक कराने, आधे हिस्से में घास लगाने तथा आधे हिस्से को बैठने के लिहाज से तैयार करने पर चर्चा हुई। नागौर उपखण्ड अधिकारी डॉ. दलवीर ढढ्ढ़ा को इस कार्य के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी।
अस्पताल परिसर का दौरा कर कलक्टर ने सीवरेज सिस्टम दुरुस्त करने के लिए भी कहा। चिकित्सालय के एनआईसीयू के सम्मुख खाली स्थान पर सफाई की गई।
कलक्टर ने अस्पताल के वार्डों का दौरा किया तथा साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को भी विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई तथा स्वच्छता के कार्यक्रम होंगे। प्रात: आठ बजे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में श्रमदान किया जाएगा।
नागौर पंचायत समिति की ओर से ताऊसर के स्कीम बाजार में सफाई की गई। विकास अधिकारी छोगाराम विश्नोई, सरपंच कमला भाटी, ग्राम सेवक राजेंद्र पंवार, उप सरपंच रामकिशोर, वार्ड पंच नृसिंह भाटी, टीकम चंद, पूर्व सरपंच जीतमल पंवार सहित अनेक लोगों न