पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला देखने उमड़े कस्बेवासी

रामलीला देखने उमड़े कस्बेवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड| कस्बेके राउमावि परिसर में चल रही 49वीं रामलीला में बुधवार रात के मंचन में श्रवण द्वारा अपने माता पिता को तीर्थ करवाने के दौरान पानी भरने के समय दशरथ द्वारा तीर मारने से मौत हो जाने के दृश्य दिखाए गए। आरती के बाद श्रवणकुमार अंधे माता पिता को लेकर तीर्थ के लिए रवाना होता है। श्रवण नदी से पानी भरने लेने के लिए जाता है जहां दशरथ कोई हिंसक पशु आने का सोचकर तीर चलाता है इससे श्रवण की मौत हो जाती है। श्रवण की मौत पर माता पिता दशरथ को श्राप देते है का मंचन किया गया। रामलीला मंचन में विष्णु का रघुनंदन व्यास, दशरथ का कैलाश शर्मा, श्रवण का प्रमोद आदि पात्रों ने मंचन किया।