- Hindi News
- ट्रेनों की ऊंचाई के मुताबिक नहीं है प्लेटफार्म
ट्रेनों की ऊंचाई के मुताबिक नहीं है प्लेटफार्म
जोधपुरमंडल के अधिकाशंतः रेलवे स्टेशन पर बाइस वर्ष पूर्व बड़ी लाइन में आमान परिवर्तन होने के बाद बड़ी लाइन की ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था। मगर आज तक अधिकाशंतः रेलवे प्लेटफार्म ट्रेन के डिब्बे की पायदान की ऊंचाई के अनुरूप नहीं है। नतीजतन वृद्ध, महिलाएं, बच्चों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जोधपुर मंडल में 1992 में छोटी लाइन से बड़ी लाइन में गेज परिवर्तन कर दिया गया। छोटी लाइन के समय ट्रेन के डिब्बे में चढ़ने के लिए डिब्बे की ऊंचाई कम थी। मगर 1992 में बड़ी लाइन का निर्माण होने के बाद अधिक ऊंचाई के डिब्बे की ट्रेन चलने लगी। मगर जोधपुर मंडल में जो पहले प्लेटफार्म थे। उन्हीं की ऊंचाई बढ़ाकर यात्री सुविधा की इतिश्री कर ली गई। प्लेटफार्म ट्रेन के डिब्बे ऊंचाई के अनुरूप नहीं होने से सैकड़ों यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वृद्घ, बच्चों, महिलाओं, निशक्तजनों आदि को तो ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बड़ी लाइन में गेज परिवर्तन होने के बाद आज तक सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई है। बाइस वर्ष बाद भी यात्रियों को मीटरगेज के जमाने की सुविधाएं मिल रही है।
रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं पर ध्यान नहीं देने का खमियाजा सैकड़ों यात्री भुगतने को विवश है। जबकि जब भी महाप्रबंधक, डीआरएम सहित अन्य रेल अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों जागरूक लोगों द्वारा यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की जाती रही है। मगर रेल अधिकारियों ने इस गंभीर समस्या की ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया।
प्लेटफार्म की भी नहीं बढ़ी संख्या
बड़ीलाइन में परिवर्तन के बाद ट्रेनों की संख्या में तीन गुणा बढ़ोतरी हो गई। छोटे स्टेशन पर भी प्लेटफार्म की संख्या मात्र एक ही है। जबकि ट्रेनें क्रॉसिंग के समय दूसरी, तीसरी पटरी पर खड़ी होती है। मगर आज तक प्लेटफार्म का भी ना तो विस्तार किया गया है और ना ही प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाई गई है।
जिले में किसी भी रेलवे स्टेशन पर मापदंडों के अनुसार नहीं ऊंचाई
मेड़तारोड-जोधपुर रेलमार्ग: मेड़तारोडके अलावा पूरे रेलमार्ग पर एक भी स्टेशन पर प्लेटफार्म ट्रेन की ऊंचाई के अनुसार नहीं है। जोगीमगरा, गोटन, खारिया खंगार, उम्मेद, साथीनरोड, पीपाड़, खेड़ीसालवा, आसानाडा, जाजीवाल, बनाड़, बनाड़ केंट में प्लेटफार्म की उंचाई कम