पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता के प्रति लोगों को किया प्रेरित

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया प्रेरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत अभियान के तहत चलाए जा रहे स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत बुधवार को उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने गांधी चौक, रेलवे फाटक, राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल आदि स्थानों पर झाडू लगाकर तीसरे दिन कार्य प्रारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम सोहनलाल कायल, ईओ श्रवण कुमार चौधरी, जन सूचना अभियान के नोडल अधिकारी राजेश मीणा आदि ने झाडू लगाया। गांधी चौक सहित अनेक जगहों पर लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को कचरा सड़क पर नहीं डालने के लिए अपील की गई।

मेड़ता सिटी.लाउड स्पीकरसे लोगों को स्वच्छता की अपील करते मेड़ता नगर पालिका ईओ श्रवणराम चौधरी।