मानवाधिकार के रक्षकों का सम्मान
सेठकिशन लाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय विजेताओं का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर राजन विशाल ने कहा कि मानवाधिकार का अर्थ केवल अपने अधिकारों से नहीं है बल्कि भारतीय संविधान में अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की पालना करना भी है। अधिकार एवं कर्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र में अधिकारों की मांग से पहले अपने कर्तव्यों की पालना की जाती है वो राष्ट्र सर्व श्रेष्ठ बन जाता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एडीएम सुरेश चंद्र ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन निस्वार्थ भाव से करता है तो उसके अधिकार उसके द्वार पर खड़े होते हैं उसे अधिकारों की मांग के लिए संघर्ष ही नहीं करना पड़ेगा। एसीएम ए.एच गौरी ने कहा कि व्यक्ति के मन में विश्वास, श्रद्धा, आस्था, समर्पण, नैतिकता तथा चरित्रवान के भाव हो तो वहां अधिकार लेने देने की बात स्वतः ही गौण हो जाती है। इस अवसर पर नागौर, मूं्डवा, लाडनूं, परबतसर, रिया, कुचामन, डीडवाना, मकराना जायल ब्लॉक से 3-3 तथा मेड़ता से 2 प्रतिभागी पुरस्कार के लिए मौजूद थे।
नागौर. कांकरियास्कूल में मानवाधिकार दिवस के मौके पर छात्रा बिट्टू जावा को सम्मानित करते कलेक्टर राजन विशाल शपथ लेते विद्यार्थी।