अज्ञात लोगों ने फोड़े बस के शीशे
मेड़ता सिटी. पब्लिकपार्क के पास खड़ी एक निजी बस के अज्ञात बदमाशों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। बस मालिक गोविंद ने बताया कि रोजाना की तरह रात के समय बस को पब्लिक पार्क के सामने एक तरफ खड़ी की। मंगलवार रात को अज्ञात बदमाशों ने बस के सभी शीशे फोड़े दिए। घटना की जानकारी सुबह खलासी ने दी। इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।