पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुचामन सिटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया प्रेरित

स्वच्छ भारत अभियान के तहत निकाली झाडू

कुचामन सिटी. प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को नगरपालिका प्रशासन ने शहर के वार्ड संख्या 8 में सफाई की। पालिका ईओ सुनील चौधरी, जेईएन अनिल कुमार सैनी, सफाई निरीक्षक रफीक खान, वार्ड पार्षद नंदाराम बुगालिया, हिम्मताराम गुर्जर जिला परिषद सदस्य, पार्षद राधेश्याम गट्टाणी, सुंडाराम, हीरालाल कुमावत, टोडूराम, महेंद्र कुमार सहित पालिका के कर्मचारियों ने झाडू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। ईओ सुनील चौधरी ने बताया कि पालिका द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है और इस अभियान के तहत शहर में वार्ड वार सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा। चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत मुख्य रूप से बुड़सू रोड, कलकती कोठी, राजकीय चिकित्सालय के पीछे स्थित गली एवं वार्ड संख्या 8 में साफ सफाई करवाई जाएगी।

मेड़ता सिटी. स्वच्छभारत अभियान के तहत चलाए जा रहे स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत बुधवार को उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने गांधी चौक, रेलवे फाटक, राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल आदि स्थानों पर झाडू लगाकर तीसरे दिन कार्य प्रारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम सोहनलाल कायल, ईओ श्रवण कुमार चौधरी, जन सूचना अभियान के नोडल अधिकारी राजेश मीणा आदि ने झाडू लगाया। गांधी चौक सहित अनेक जगहों पर लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को कचरा सड़क पर नहीं डालने के लिए अपील की गई।

मेड़ता सिटी.लाउड स्पीकरसे लोगों को सफाई अभियान की अपील करते ईओ।