मारपीट के मामले दर्ज
मेड़ता सिटी| मेड़तापुलिस थाने में दो व्यक्तियों ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। जीवणराम बावरी निवासी सूरपूरा ने कहा कि प्रकाश, रामनिवास, गणपत ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। बचाव करने उसके पुत्र ओमप्रकाश पुत्री के साथ भी मारपीट की जबकि इसी मामले के आरोपी गणपत राम बावरी ने भी मुकदमा दर्ज कराकर मारपीट का आरोप लगाया है।