ट्रक की टक्कर से दो घायल
कस्बेसे मात्र आधा किमी की दूरी पर ट्रक मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी सड़क पर गोलाई में बुधवार को दोपहर सवा तीन बजे मोटरसाइकिल से जैसास निवासी शैतान राम नायक (32) छोटी आंतरोली निवासी सुरज्ञान नायक (32) मेड़ता रोड से मेड़ता सिटी जा रहे थे कि सामने से तेज गति से रही ट्रक ने टक्कर मारी, इससे दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। वहीं ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर भाग गया।