- Hindi News
- \"गांव और देश से गंदगी को मिटाने का संकल्प लें \'
\"गांव और देश से गंदगी को मिटाने का संकल्प लें \'
मेड़ता सिटी| भारतसरकार के पत्र सूचना कार्यालय जोधपुर की ओर से पंचायत समिति मैदान में आयोजित तीन दिवसीय मेले में दूसरे दिन जनसूचना अभियान मेले में स्वच्छ भारत अभियान पर डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि सफाई हमारा सामाजिक दायित्व है। सामाजिक प्राणी होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर अपने गांव और देश से गंदगी काे मिटाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। अभिनव राजस्थान अभियान के संयोजक डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकारी योजनाएं नागरिकों के कल्याण के लिए बनाई जाती हैं लेकिन जनभागीदारी हो तो कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है। इसलिए प्रधानमंत्री जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा स्वच्छ भारत अभियान से हर आदमी जुड़कर देश की तस्वीर बदलने में सहयोगी बने। सुखी और स्वस्थ जीवन का आधार है स्वच्छता, हमें 2 अक्टूबर 2019 तक स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को पूरा करना है। इसी कड़ी में सर्व शिक्षा अभियान के नोडल अधिकारी बलदेवराम धौलिया ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान चला रखे हैं। आपको अपने बच्चों को विद्यालय भेजना चाहिए ताकि वे शिक्षित बनकर आपका और देश के विकास में सहयोग कर सकें। जनसूचना अभियोजन के नोडल अधिकारी राजेश मीणा राजकुमार खत्री, सुमन शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं में दिखा जोश
कल्याणकारीकार्यक्रमों से आमजन को जोड़ने और रोचकता बढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम में मिली जानकारी को प्रेरक बनाने के लिए मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। इसमें सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पंचायत समिति के प्रधान कैलाश मंडा एवं उपखंड अधिकारी सोहनलाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अभियान स्थल पर महिला एवं युवाओं के लिए म्यूजिकल चेयर कांपिटिशन के अंतिम पांच-पांच प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।
मेड़ता सिटी. जनसूचना अभियान मेले मे मौजूद महिलाएं।