पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्दी बढ़ने से फसलों पर निखार

सर्दी बढ़ने से फसलों पर निखार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड. मेड़तारोड सहित आस पास के गांवों में तेज सर्दी होने के कारण गेहूं की फसलों पर निखार रहा है। ठंडी हवाएं चलने से फसलें लहलहाने लगी हैं। कई खेतों में कपास की फसल बाद में लेने के कारण बुवाई का काम भी चल रहा है। किसानों का कहना है कि फसलों को लंबे समय से तेज सर्दी की जरूरत थी जो अब तीन दिन से बढ़ी है। तेज सर्दी पड़ने पर ही गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। गेहूं की फसल लहलहाने से किसान खुश हैं।