पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बार एसोसिएशन के चुनाव कल

बार एसोसिएशन के चुनाव कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. मेड़ताअदालत परिसर में स्थित बार कार्यालय में जिला बार एसोसिएशन मेड़ता की बैठक हुई। बैठक में शुक्रवार तक बार का पुनर्गठन के लिए चुनाव का निर्णय लिया गया। राजस्थान बार काउंसिल के निर्देशों के अनुसार हुई बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष चैनाराम कलवाणियां की। बैठक में तय किया गया कि 12 दिसंबर तक एसोसिएशन के चुनाव करवाए जाए। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में बताया गया कि बार का दो बार सदस्य रहने वाला अधिवक्ता ही चुनाव लड़ सकेंगे। बैठक में सुमेर बेड़ा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।